रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 जनवरी। बुधवार को एक दिन में दो हत्याएं कर दी गई । एक अभनपुर के कोलर में और दूसरी हत्या संजय नगर में हो गई ।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब तीन बजे कोलर के रावण पुतला चौक के पास रहने वाले जय कुमार यादव (37) की पत्नी की हत्या कर दी गई।
घटना के संबंध में टीआई अभनपुर ने बताया कि मृतका धनेश्वरी यादव (35) सोमवार से घर, गांव में नहीं थी। जय ने थाने जाकर तुम इंसान का मामला दर्ज कराया था। और उसकी तलाश की जा रही थी । जय को अपने ही पड़ोस में रहनेवाले उत्तम साहू पर संदेह भी था। क्योकि उसका घर बंद था और उत्तम भी गायब था। इस बीच कल उत्तम के पिता जो ग्राम थनौद गए हुए थे घर लौटे तो धनेश्वरी की लाश घर पड़ी हुई थी। उन्होने जयकुमार और पुलिस को इसकी सूचना दी।
पुलिस ने प्रारंभिक जांच कर हत्या का अपराध दर्ज किया है। और संदेही उत्तम की तलाश कर रही है । पुलिस के मुताबिक पिता की अनुपस्थिति में उत्तम ने अपने ही घर में धनेश्वरी के सिर पर किसी भारी ठोस वस्तु से हमला कर जान ले ली। टीआई के अनुसार जय कुमार ने तीन वर्ष पहले भी पत्नी और उत्तम को एक दूसरे से बीत करने मना किया था। इस पर उत्तम ने माफी भी मांग चुका था।
इधर टिकरापारा इलाके में भी युवक की हत्या कर दी गई। कल रात संजय नगर में शराब पीने पिलाने के विवाद में ओम यादव ने खिलेश्नर की चाकू मारकर हत्या कर दी । दोनों में आपसी दोस्ती रही है।घटना की सूचना को बाद पुलिस ने रात ही ओम यादव को गिरफ्तार कर लिया है।