रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 जनवरी। रिंग रोड स्थित पीआरए ग्रुप के विभिन्न ठिकानों पर आयकर विभाग (आईटी) की टीम सर्वे के लिए पहुंची है। राहुल मिश्रा असिस्टेंट डायरेक्टर की अगुवाई में सर्वे का काम जारी है। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह सर्वे सत्यम बालाजी ग्रुप के यहां पड़े छापे के सिलसिले में है या पृथक कार्रवाई है। आयकर टीम ने दफ्तर के पूरे स्टॉफ के फोन बंद करवा दिए हैं।
सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। पीआरए ग्रुप के मालिक प्रहलाद राय अग्रवाल और बजरंग लाल अग्रवाल शहर के बड़े ठेकेदारों में शामिल हैं। जिनका मुख्य व्यवसाय सडक़ निर्माण (कंस्ट्रक्शन) से जुड़ा हुआ है। इनके झारखण्ड बिहार में बड़े ठेके चल रहे हैं। इसी आधार पर पिछले वर्ष तेलीबांधा इलाके में उद्योग भवन के पास स्थित इस ग्रुप के आफिस में झारखंड के अमन साव गिरोह ने करोड़ों का रैनसम न देने पर शूटआउट किया था। इस मामले में दर्जन भर शूटर और सहयोगी रायपुर जेल में बंद हैं।