रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 जनवरी। पुलिस ने गुरूवार को रिजर्व लाइन में दो हजार से अधिक घुमंतू और फेरी कर छोटे छोटे काम करने वाले 1961 लोगों की पहचान और अन्य तरह का सत्यापन किया। इन सभी लोगों का आधार कार्ड वेरीफिकेशन किया जा रहा है? इनमें सर्वाधिक कोतवाली इलाके के 4 सौ लोग शामिल।
पुलिस का कहना है कि लंबे समय से सूचना मिल रही थी कुछ लोग बाहर से आए हुए हैं। इनमें से अधिकांश पश्चिम बंगाल, जेएंडके, यूपी और इन्होने थाने में जानकारी नहीं दी थी। और न ही किराए के मकान में रह रहे। सभी के आधार कार्ड के वेरिफिकेशन के बाद ही छोड़ा जाएगा। कहा जा रहा है कि अगर कहीं आधार कार्ड में गड़बड़ी पाई जाती है तो इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी का आधार कार्ड में छत्तीसगढ़ दर्ज हैं लेकिन वह मूलत: दीगर राज्यों के मूल निवासी है । ये अलग अलग थाना इलाकों की झुग्गी बस्तियों और बीएसयूपी मकानों में रह रहे थे। और पास के थाने में बिना मुसाफिरी की सूचना दर्ज कराए रह रहे थे। इन्हें बसों में भरकर पुलिस लाइन लाया गया । बता दें कि ऐसे घुमंतू प्रवृति के लोग दिन में सघन और आउटर की कॉलोनियों में रेकी कर बड़ी वारदात कर जाते हैं । इसी संदेह में पुलिस अर्से बाद सत्यापन कर रही है। सभी को हिरासत में लेकर सत्यापन किया जा रहा है ।
पुलिस को सूचना मिली थी कि आसन्न निकाय और पंचायत चुनाव को देखते हुए भी कुछ लोगों को दीगर राज्यों से लाकर ठहराया गया है। ताकि मतदान कराया जा सके। इसके साथ ही यह भी आशंका जताई जा रही थी कि बांग्ला देशी मुस्लिम भी आकर रह रहे हैं। इन सूचनाओं के प्रकाश में पुलिस ने यह सत्यापन अभियान चलाया। आधार कार्ड से मिलान न होने पर संदेहियों पर कार्रवाई भी की जा सकती है।
अन्य राज्यों के अपराधी पैर पसार चुके हैं- बैज
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने पुलिस वेरिफिकेशन पर कहा कि संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। साल भर से सरकार चला रहें हैऔर अपराध कंट्रोल नहीं हो पा रहा है। प्रदेश में क्राइम लगातार बढ़ रहा है। अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए पूर्ववर्ती सरकार पर आरोप लगा रहे। अन्य राज्य से अपराधी यहां पैर पसार चुके हैं। संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
अवैध बांग्लादेशी-रोहिंग्या पर होगी कानून सम्मत कार्रवाई- साव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, रायपुर में अवैध तरीके से निवासरत लोगों के चलते कानून व्यवस्था बिगडऩे की स्थित निर्मित हो रही है। प्रदेश में अन्य प्रकार की समस्याएं इनके कारण होती है। ये आम लोगों के लिए खतरा है। ये लोग कानून व्यवस्था के लिए खतरा है। इन अवैध लोगों की कोई आइडेंटिटी नहीं है ये कहा से, कौन है। इन सब बातों पर प्रशासन ने ध्यान देकर गंभीरता बरती है। और जो भी अवैध रूप से रह रहे होंगे उन पर निश्चित ही कार्रवाई होनी चाहिए। उप मुख्यमंत्री ने हिंदू मुस्लिम के सवाल पर कहा कि, ये कांग्रेस का रटा रटाया आरोप है। बांग्लादेशी और रोहिंग्या के खिलाफ लंबे समय से कार्रवाई चल रही है। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा घुसपैठियों पर कार्रवाई करते ही कांग्रेस को पीड़ा होती है। इन्हीं घुसपैठियों की एक आदिवासी महिला से शादी का प्रलोभन देकर अनाचार किया था। कांग्रेस ऐसे रोहिंग्या घुसपैठियों के साथ खड़ी रहती है।