रायपुर

मां बंगलामुखी हवन में 11 टन मिर्च की आहुति
29-Jan-2025 7:47 PM
मां बंगलामुखी हवन में 11 टन मिर्च की आहुति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अभनपुर, 29 जनवरी। मां मातंगी दिव्य धाम जीजाम गांव में विश्व का पहला मां बगलामुखी यंत्र के आकार का बना हवन कुंड में लगातार लाल मिर्च का हवन चल रहा है। मां मातंगी धाम के पीठाधीश्वर प्रेमा साई जी महाराज ने कहा -यह अनुष्ठान विश्व कल्याण के लिए किया जा रहा है।

मां मातंगी दिव्य धाम अभनपुर के जीजाम गांव में मौजूद है। यहां 27 से 29 जनवरी तक विश्व कल्याण के लिए मां बगलामुखी का विशेष अनुष्ठान किया जा रहा है। इस अनुष्ठान में देश सहित विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेश के भक्त भी अनुष्ठान  हवन में लाल मिर्च का आहुति दे रहे हैं।

 मां मातंगी दिव्य धाम जीजाम गांव में विश्व का पहला  मां बगलामुखी यंत्र के आकार का बना हवन कुंड है, जिसमें 11 हजार किलों लाल मिर्च से हवन किया जा रहा है।

मंदिर के चारों ओर भक्तगण अपनी मन्नत के लिए हजारों नारियल बांधे हुए हैं।  महायज्ञ कुंड में 11 हजार किलो मिर्च की आहुति डाली जाएगी। जिसमें पीली सरसों, हल्दी और सूखी लाल मिर्च मुख्य रुप से मां बंगलामुखी के पूजन में उपयोग किया जाता है जिसके बिना मां बंगलामुखी का पूजन, यज्ञ अनुष्ठान अधूरा माना जाता है। यह विशाल महायज्ञ इतिहास रचने जा रहा है जिसके लिए वल्र्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड ने अधिकृत प्रेस नोट जारी किया है।

यज्ञ में पत्नी संग सम्मिलित हुए अजय चंद्राकर

मां मातंगी दिव्य धाम में भाजपा के पूर्व मंत्री और कुरूद से वर्तमान विधायक अजय चंद्राकर अपनी पत्नी के साथ सम्मिलित होकर इस महायज्ञ में आहुति दी।

 मां मातंगी धाम के पीठाधीश्वर प्रेमा साई जी महाराज ने कहा कि यह अनुष्ठान विश्व कल्याण के लिए किया जा रहा है इस अनुष्ठान में शामिल होने मात्र से व्यक्ति की समस्त बाधा दूर होती है। केवल  सनातनी लोग ही नहीं मुस्लिम समाज के लोग भी यज्ञ में हिस्सा ले रहे हैं।

 


अन्य पोस्ट