रायपुर

पीएससी की सालाना रिपोर्ट डेका को
29-Jan-2025 7:40 PM
पीएससी की सालाना रिपोर्ट डेका को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 जनवरी। राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की कार्यवाहक अध्यक्ष सुश्री रीता शांडिल्य ने मुलाकात की। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग का तेइसवां वार्षिक प्रतिवेदन श्री डेका को सौंपा।

इस अवसर पर राज्य लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ. प्रवीण वर्मा, डॉ. सरिता उइके, संतकुमार नेताम, सचिव अभिजीत सिंह एवं परीक्षा नियंत्रक श्रीमती लीना कोसम उपस्थित थे। इसे विधानसभा के  आगामी बजट सत्र में पेश किया जाएगा।


अन्य पोस्ट