रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 जनवरी। चिकित्सा शिक्षा अधिकारियों ने पीएम नरेंद्र मोदी,गृहमंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा से देश में चिकित्सा शिक्षा को बचाने की गुहार लगाई है। शासकीय मेडिकल कॉलेज में सेवारत इन अधिकारियों ने अपने अपने वाटसएप ग्रुप में एक अभियान चलाया है। इनका कहना है कि नीट पीजी24 का कट ऑफ 50 परसेंटाइल से कम हो चुका है और अभी 15 परसेंटाइल हो गया है। काउंसलिंग चल रही है, एडमिशन हो रहे हैं, सीट्स बहुत खाली हैं।
नॉन-क्लिनिकल की लगभग 80त्न सीट्स खाली हैं। 2023 में जीरो परसेंटाइल कर दिया गया था तो नॉन-क्लिनिकल की अधिकतम सीट्स भर गई थी। इस साल जीरो क्यों नहीं हुआ, क्या प्रॉब्लम था, पॉलिसीमेकर ही जानते हैं, क्योंकि वही स्वयंभू सर्वज्ञानी है। वैसे नीट पीजी का परसेंटाइल जीरो कर देना चाहिए क्योंकि हाल के वर्ष में स्कूल से ज्यादा मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं।उनमें स्टूडेंट्स को पढ़ाने के लिए कौन रहेगा? 70-80% नए गवर्नमेंट कॉलेज में फैकल्टी नहीं है, केवल बिल्डिंग बनाने और इंस्ट्रूमेंट्स खरीद के रख देने से मेडिकल कॉलेज नहीं चलता है। इन सभी के लिए टीचर्स लगते हैं। एमसीआई से अच्छा कुछ नहीं था, वहां सभी जानकार लोग थे, एनएमसी में सबके अपने अपने रूल्स हैं।
आखिरी काउंसलिंग ऑफलाइन होती थी, स्पॉट रजिस्ट्रेशन होते थे, कुछ सीट्स भरने के चांस रहते थे, सभी राज्यों में अलग अलग एडमिशन रूल्स हैं, एनएमसी का ध्यान किधर है? ये लगभग सबको पता है। चिकित्साधिकारियों का कहना है कि आप लोगों के रहने से देश की उम्मीद बढ़ी है कि सब कुछ अच्छा होगा, लेकिन मेडिकल एजुकेशन की दुर्दशा होते जा रही है। कृपया ध्यान दे ताकि मेडिकल एजुकेशन सिस्टम को बचाया जा सके।