रायपुर
बीच रायपुरा चौक पर जन्मदिन का जश्न
29-Jan-2025 7:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 29 जनवरी। बीती देर रात बदमाशों के एक गुट ने एनएच के रिंग रोड पर जन्मदिन का जश्न मनाया। उनका यह जश्न वाट्सएप पर वायरल है। निकाय चुनाव की आचार संहिता के बीच यह जश्न रायपुरा चौक पर ओवर ब्रिज के नीचे मनाया गया। इन युवकों ने बीच सडक़ में कारें खड़ी कर केक काटा, और जमकर आतिशबाजी भी की। इस दौरान दोनों ओर का ट्रैफिक काफी देर तक जाम रहा। इन्हीं युवकों में से कुछ ने इसका वीडियो शूट कर आपस में शेयर किया, जो बाद में शहरभर में वायरल है। इसके बाद भी पुलिस अब तक इन्हें ट्रेस नहीं कर पाई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे