रायपुर
शुक्ला को पीएचक्यू में श्रद्धांजलि
29-Jan-2025 7:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 29 जनवरी। पूर्व आईपीएस मोहन शुक्ला का भोपाल में मंगलवार को प्रात: निधन हो गया। श्री शुक्ला छत्तीसगढ़ के प्रथम पुलिस महानिदेशक रहे। वे एक नवंबर 2000 से 26 मई 2001 तक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रहे। इसके बाद उन्होंने 26 मई 2001 से 2 अक्टूबर 2004 तक छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के प्रथम अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दीं। श्री शुक्ला के निधन पर छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर में पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे