रायपुर
जीव दया के साथ महावीर जन्मोत्सव के आयोजन शुरू
28-Jan-2025 9:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 28 जनवरी। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति ने रविवार को बेजुबान जीवों के लिए जीवदया का कार्यक्रम आयोजित किया । समिति के अध्यक्ष महावीर कोचर ने बताया कि 15 दिवसीय भव्य जन्मोत्सव की शुरूआत जीवदया के साथ की गई। समाज के धर्म प्रेमी बंधुओ ने मरीन ड्राइव व लाभांडी जोरा आदि क्षेत्रों में विचरण करने वाले बेजुबान पशुओं को रोटी, टोस्ट व गुड़ वितरण किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष विरेंद्र डागा विकास धड़ीवाल, तनय लूनिया, श्रेणिक बोथरा, विनय गोलछा, सीए जिनेश जैन, अतुल कात्रेला, नवीन चौरडय़िा, निकुंज साचला, सुशील दुग्गड के साथ नियति धाड़ीवाल, खेमराज डागा, मीठी चौरडय़िा, यश कात्रेला, परी चौरडिय़ा व मास्टर नमो कोचर व महिला मंडल से श्रद्धा कोचर, पूजा चौरडय़िा, हेमलता दुग्गड़ मुख्य रुप से उपस्थित थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे