रायपुर
गर्मी बढ़ रही, दिन का तापमान 31 डिग्री पर
28-Jan-2025 4:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 28 जनवरी। शीत रितु का अवसान हो गया है और धीरे धीरे कर गर्मी बढ़ रही है। राजधानी में सोमवार को तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक 31 डिग्री दर्ज किया गया। इसमें हवा की आद्रता सुबह 49और शाम घटकर 37त्न रही। कल भी अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहने के संकेत हैं । मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चीमी विक्षोभ के उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन बंद हो रहा है, जिसके कारण प्रदेश में न्यूनतम तापमान में वृद्धि का दौर प्रारंभ होने की संभावना है। मंगलवार को मौसम शुष्क रहने की सम्भावना है । और एक फरवरी तक न्युनतम तापमान में करीब 3-4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की सम्भावना है ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे