रायपुर

सर्राफा कारोबारी से 2.50 लाख की धोखाधड़ी
28-Jan-2025 2:56 PM
सर्राफा कारोबारी से 2.50 लाख की धोखाधड़ी

र्जी चेक थमा 26.980 ग्राम सोने की चेन लेकर फरार, मोबाइल भी बंद 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 जनवरी। 
राजधानी में सर्राफा कारोबारी के साथ 2.50 लाख रूपए की ठगी हो गई। अज्ञात मोबाइल धारक ने वॉटसअप पर सोने की चेन लेकर फर्जी चेक थमा चंपत हो गया। कारोबारी ने ठगी की रिपोर्ट आजाद चौक थाना में दर्ज कराई है। 

पुलिस के मुताबिक सुमित कुमार जैन ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सदर बाजार रायपुर सहेली ज्वेलर्स के नाम से से उसके फुफा सुनील कुमार जैन सोने चांदी की दुकान है। जिसका दो पर्षो से सुमित संचालक कर रहा था। 9 की सुबह 11:30 बजे उसके मोबाइल पर अज्ञात नम्बर 9179746609 से फोन आया था। उसने अपना नाम राजीव कुमार बताया। फोर पर उसने दो-ढाई तोला कि सोने की चेन खरीदने की बात कही। तब सुमित ने कस्टमर को व्हाटसअप पर 26.890 ग्राम सोने की चेन की फोटो भेजी। तब आरोपी ने चेन लेकर प्रगति कॉलेज चौबे कालोनी आने और वहीं पेमेंट करने की बात कही। फिर आरोपी ने 25 हजार रूपए का सोना खरीदने का आर्डर देकर एडवांस पेमेंट करना कहा। तब सुमित ने कर्मचारी दीपक सोनी को वहां भेज दिया। आरोपी राजीव कुमार ने चेन लेकर डिस्काउंट करने की बात कर पंजाब नेशनल बैंक के 2.50 लाख का चेक दुकान के नाम से दीपक को दिया। जिसे लेकर दीपक वापस दुकान आ गया।  जिसके बाद बिल बनाने के लिए कर्मचारी को राजीव को पैन कार्ड के लिए  फोन लगाने पर उसका फोन बंद आने लगा। जिसके बाद से अब तक राजीव कुमार ने कोई संपर्क नहीं किया और फोन भी बंद था। बैंक जाकर उक्त व्यक्ति की पूछताछ करने पर व्यक्ति के नाम से कोई भी खाता नहीं मिला। जिस पर धोखाधड़ी होने के शक में सुमित ने कल शाम आजाद चौक थाना जाकर  धोखाधडी होने की शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 318-4 का अपराध दर्ज कर आरोपी की पतासाजी की जा रही है। 

 सूने मकान में सेंधमारी, पड़ोसी ने चुराएं 1 लाख के जेवर 

रायपुर, शहर में कल शाम रात सूने मकान और फैक्ट्री के बाहर से कर्मचारी की बाईक चोरी हो गई। अज्ञात व्यक्ति मकान से एक लाख के जवरात, नगदी और कर्मचारी की बाईल लेकर फरार हो गया। 

चौरसिया कालोनी आरिफ खान ने टिकरापारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि  27 की सुबह वह अपने काम पर चला गया, और परिवार के सभी सदस्य घर में ताला लगाकर शादी कार्यक्रम में चले गए थे। इस बीच घर में कोई नहीं था। इसी बीच दोपहर में कोई अज्ञात चोर मकान का ताला तोडक़र घर के अंदर प्रवेश कर वहां आलमारी में रखे सोना, चांदी के जेवर, 3 हजार रूपए नकदी को चोरी कर ले गया। आरिफ जब रात 10 बजे घर आया तो देखा की मकान का मेन दरवाजा खुला हुआ था। अंदर जाकर देखा तो आलमारी का ताला टूटा हुआ, और सामान बिखरा पड़ा था। सामान चेक करने पर सोने ,चांदी के जेवर ,नगदी नहीं थे। कोई अज्ञात चोर मकान से कुल एक लाख के नगदी ,जेवर को चोरी कर ले गया। पास लगे सीसीटीवी कैमरा चेक  करने पर चौरसिया कालोनी के रहने वाला सुफियान खान एवं उनका एक साथी घर में घुसते हुये एवं बाहर निकलते हुये दिखाई दिए। 

इधर खमतराई इलाके में दो बाइक चोरी हो गई। अज्ञात चोर बाइक का लॉक तोड़ उसे चुरा ले गए। परविंदर सिह सैनी ने रिपोर्ट में बताया कि वह  श्याम नगर तेलीबांधा मे रहता है। पंजाब फ्रैट कैरियर के नाम से रावांभाठा मे ट्रांसपोर्ट चलाता है। 26 को कर्मचारी मुकेश बाइक सीजी 04 एनडब्लू 1418 बाइक को ऑफिस के सामने खडी करके ऑफिस के अंदर चला गया।  शाम 8 बजे जब वह आया तो देखा की बाइक वहां नहीं था। आसपास पूछताछ करने पर भी कुछ पता नहीं चला। उसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 303-2 का अपराध दर्ज किया है।

 


अन्य पोस्ट