रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 जनवरी। तेलीबांधा पुलिस ने चायनीज मांझा बेचने वाले दो दुकानदारों को गिरफ्तार किया है। इनके विरूद्ध धारा 15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 का अपराध दर्ज किया गया।
इनमें मनोज माखिजा पिता 35 गली नं. 07 सिंधी कालोनी, ईश्वर नेभवानी 46 गली नं. 05 सिंधी कालोनी सिंधी धर्मशाला के पास तेलीबांधा शामिल है ।इनसे से कुल 22 नायलोन व चायनीज मांझा जप्त किया गया।
मुखबीर से सूचना मिली थी कि जय भोले प्रोविजन गली नं. 07 तेलीबांधा का संचालक एवं ईश्वर गिफ्ट कार्नर गली नं. 05 सिंधी कालोनी तेलीबांधा का संचालक अपने दुकान में नायलोन व चायनीज मांझा बेच रहे हैं।
इससे पहले सोमवार को भी टिकरापारा पुलिस ने टिकरापारा पुलिस ने मोहम्मद शमशेर को एकरा काईट्स शिव नगर में प्रतिबंधित मांझे बेचते पकड़ा. उसके कब्जे से एक बड़ी चकरी में लिपटा मांझा जब्त किया गया है. इससे पहले संतोषीनगर में मां गायत्री किराना स्टोर चलाने वाले तेजस लोहिया, मठपुरैना में राज किराना स्टोर्स के अंकित साहू को गिरफ्तार किया था।
पिछले सप्ताह पचपेढ़ी नाका इलाके में सात वर्षीय एक बालक पुष्कर साहू पिता फुलेश साहू की चायनीज नायलोन मांझे से गला कटने से हुई मौत और एक वकील के घायल हुई थी। पुलिस द्वारा भले ही एक ही कानून के तहत मामले दर्ज किए जा रहे हैं लेकिन कार्रवाई अलग-अलग किए जाने की शिकायत मिली है। तेलीबांधा पुलिस ने जहां दोनों आरोपियों को शपथपत्र लेकर जमानत दे दी है, लेकिन टिकरापारा पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।