रायपुर

संक्रांति उत्सव का रंगारंग कार्यक्रम
27-Jan-2025 4:44 PM
 संक्रांति उत्सव का रंगारंग कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 जनवरी।
रविवार शाम देवेंद्र नगर स्थित श्री बालाजी विद्या मंदिर में आंध्र ब्राह्मण समाज ने संक्रांति उत्सव का रंगारंग आयोजन किया। इस मौके पर  सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला तीन घंटे से अधिक चला। इनमें आंध्र मूल के साथ छत्तीसगढ के भी कार्यक्रम भी पेश किए गए। इसमें समाज के पदाधिकारी सदस्यों के परिजनों ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया। और  समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले स्त्री पुरुष और बच्चों का सम्मान भी किया गया। पूरे परिसर को आंध्र प्रदेश के ग्रामीण परिवेश से सुसज्जित किया था। और समाज जन भी पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। समाज के अध्यक्ष आर मुरली ने सभी को बधाई दी 

मुख्य अतिथि डॉ.एन.वी.रमना राव डायरेक्टर एनआईटी? रायपुर , वायस चांसलर -आंजनेय यूनिवर्सिटी ,डी.नागेश्वर राव ,इ.वी.राघव  एचओडी ,कलिंगा यूनिवर्सिटी , डी.वी.नागेश्वर राव की उपस्थिति  रही ।  बी अनिता राव के गणेश वन्दना से कार्यक्रम शुरू हुआ। 

पश्चात् ए.अनुराधा के द्वारा देशभक्ति गीत वन्दना ओ जन्मभूमि की प्रस्तुति दी।फैंसी ड्रेस  में एन.प्रणीत (हरिदास) एन.रेवंत (भक्त प्रहलाद ) एन.ज्योत्सना (भारत माता ) रुद्रांश (श्री कृष्ण) जी अभिनय कुमार (बाल शंकर ) आर.अमृता (श्लोक पठन) आर.आश्रिता (टीचर ) एवं स्वरा और समन्विता के  (ऐ मेरे वतन के लोगों  ) स्वर,समन्विता पीहू (शिव तांडव) श्रीमति वसंत लक्ष्मी (वीणा वादन ) शरत (तबला वादन ) शिरिषा एवं नक्षत्रा (क्लासिकल डांस ) टी.उदय सारथी और प्रथमेश  ने डांस प्रस्तुति दी। अंत में एबीएस ग्रुप के आई श्रीरिषा ,के .कल्याणी ,जी.रुक्मणि ,पी.गिरिजा ,के.पद्मजा ,डी.लता ,वी.सौम्या ,के.कृष्णावेणी, स्वाति एवं सी.एच..शिरिशा की प्रस्तुति आकर्षक रही। 

मंच संचालन जी वेणुगोपाल , एन चंद्रशेखर और डी भवानी ,आर रामलक्ष्मी, सी गिरिजा , एन ऊषा, टी नागमणि, ए पद्मा ने आयोजन का बेहतर संचालन किया।


अन्य पोस्ट