रायपुर

भाई-भतीजे को टिकट, भाजपा में इस्तीफे शुरू
27-Jan-2025 4:42 PM
भाई-भतीजे को टिकट, भाजपा में इस्तीफे शुरू

कांग्रेस में भी घमासान, बगावत-प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर,  27 जनवरी।
टिकट वितरण के बाद सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस  में विवाद और इस्तीफों का भी शुरू हो गया है। भाजपा में उसके कद्दावर प्रदेश अध्यक्ष के भतीजे के दिग्गज डेमेज कंट्रोल में जुट गए हैं। डिप्टी सीएम अरूण साव और वन मंत्री केदार कश्यप ने अपने दल के बचाव में कांग्रेस की खलबली पर बयान दिया है ।

राजधानी में जहां कई नेताओं की पत्नी बेटे बेटी को देकर भाई भतीजावाद के आरोप लगाने का अवसर दिया है । इनमें पूर्व अध्यक्ष अशोक पांडे, कुबेर सपहा,पंकज निर्मलकर,सुनील चंद्राकर प्रमुख हैं। वहीं पार्टी ने इस बार भी एक भी मुस्लिम, मसीही नेता को टिकट नहीं दिया है। जबकि जैन और सिख समाज से एक एक को देकर अल्पसंख्यक वर्ग को संतुष्ट करने का प्रयास किया है।  विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए लेगों को भी उतारा गया है।

उधर सक्ति, बिलासपुर के बाद अब सुकमा में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए पार्टी से किनारा कर लिया है। सुकमा में नगरीय निकाय चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। यहां भाजपा के पूर्व ज़िलाध्यक्ष व राजा मनोज देव समेत पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष समेत 18 क़द्दावर नेता व कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है।  इस्तीफ़े के साथ वजहों को भी बताया गया है जिसमें जीते हुए प्रत्याशियों को टिकट नहीं देना कांग्रेस व भाजपा से जुड़े लोगों को टिकट देने जैसी बातें बताई गई हैं।  बताया जा रहा है की सुकमा के राज परिवार के वारिश राजा मनोज देव के इस्तीफ़े के बाद सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पार्टी से इस्तीफ़ा देने की तैयारी में हैं। इस्तीफा देने वालों में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, पार्षद चंद्रिका गुप्ता, पार्षद शिल्पा मंडावी, दीपक नेताम, पार्षद अनिल मंडावी, लच्छू पोडियाम, ऋषभ गुप्ता, गौरव सिंह राठौ?, लक्ष्मी शर्मा, राजेश दास, मनीष सिंह, नुप्पो पोडिया, काजल देवनाथ, ललित गांधी, साहिल सिंह, अपर्णा देव ने इस्तीफा दिया है।बीजापुर में भाजपा और बड़े नेताओं के नाम लेकर हाय हाय के नारे लगाए गए ।इधर सक्ती नगर पालिका से चिराग अग्रवाल को टिकट मिलते ही वरिष्ठ नेता संजय रामचंद्र ने इस्तीफा दे दिया है।उनका आरोप है कि टिकट वितरण में लेन-देन और वरिष्ठ नेताओं की साजिशें शामिल हैं। इसी तरह रतनपुर नगर पालिका में टिकट काटे जाने पर भाजपा नेता कन्हैया यादव ने निर्दलीय चुनाव लडऩे का ऐलान कर दिया है।

उधर कांग्रेस में अभी रायपुर के 70 पार्षदों की सूची  तैयार हो गई है। इसमें कुछ वर्तमान पार्षदों के टिकट काटे जाने की खबर है। 5 वार्डो के उम्मीदवारों पर पैच फंसा हुआ है।  आज  शाम तक सभी नाम घोषित कर दिए जाएंगे । उससे पहले कल रात से राजीव भवन में हंगामे  गाली गलौज का दौर जारी है। 

टिकिट तय करने चल रही बैठकें के बीच कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन के अंदर की गाली गलौज करने लगे हैं।कार्यकर्ता ने टिकट बिकने का आरोप लगा रहे हैं। इनमें शहर जिले के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं। ये कार्यकर्ता राजीव भवन में ही धरनेवपर बैठ गए। 

चिरमिरी से डॉ विनय जायसवाल का विरोध करते हुएपीसीसी की संयुक्त महामंत्री और वरिष्ठ नेत्री बबीता सिंह ने महापौर के लिए निर्दलीय  प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर दिया है।

साव, केदार के बयान 
डिप्टी सीएम अरुण साव ने आज रायपुर में कहा कि, नगरीय निकाय चुनाव में टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस में सिर फुटव्वल की स्थिति है। सरेआम गाली गलौच हो रही है। श्री साव ने कहा कि, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में आक्रोश दिख रहा है। मेहनती कार्यकर्ताओं को छलने का काम किया है। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस में टिकटों की खरीदी बिक्री चरम पर, कांग्रेस के नेता ही नेतृत्व पर यह आरोप लगाते आए हैं कांग्रेस में जो प्रत्याशी अपनी टिकट को पैसे से खरीदता है वह जनप्रतिनिधि बनकर  वह पैसा जनता से वसूल करता है।  अत: जनता को सावधान रहना चाहिए कि कोई भी कांग्रेस का प्रत्याशी चुनकर आएगा तो वह केवल भ्रष्टाचार ही करेगा।


अन्य पोस्ट