रायपुर

आधी रात बियर बार में गार्ड के साथ मारपीट, डण्डा-पत्थर चले
27-Jan-2025 4:25 PM
आधी रात बियर बार में गार्ड के साथ मारपीट, डण्डा-पत्थर चले

रायपुर, 27 जनवरी। राजधानी में बीयर बार में तैनात गार्ड से बीयर नहीं देने की बात पर और 26 जनवरी की रात में मोहल्ले में में हो रहे विवाद शांत कराने , मेला मडई के दौरान मारपीट हो गई। इस दौरान बदमाश ने हाथ मुक्का, पत्थर और किसी नुकीली चीज से हमला कर दिया। 

आमानाका के धीरज सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि टाटीबंद चौक के पास स्थित प्लैटिनम बीयर बार में 24 की रात उसके साला प्रमोद सिंह का चंदन गौतम के साथ झगड़ा हो गया। चंदन गौतम ने बंद बार में जाकर गार्ड से बीयर की मांग करने लगा। जिसे गार्ड प्रमोद सिंह के बार बंद हो गया कहने पर वह भडक़ गया और गाली गलौज करने लगा। जिसे प्रमोद विरोध करने पर हाथ मुक्का और पत्थर से गार्ड पर हमला कर दिया।  

उधर खरोरा के ग्राम कोडापार में 26 की रात मोहल्ले में हो रहे विवाद को शांत कराने गए पंचराम कोसले पर संतोष और उसके साथी ने हाथ मुक्का और डण्डा से हमला कर मारपीट कर दी। 

पुलिस के मुताबिक पंचराम कोसले ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम कोडापार में रहता है। 26 की शाम रात में गांव के दुर्गा चौक के पास संतोष ने झगड़ा शांत कराने की बात पर गाली गलौज कर हाथ मुक्का एवं  डंडा से पंचराम के साथ्ज्ञ मारपीट कर दी। इससे झगड़े मे पंचराम को चोट आई। 

इधर राखी पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कृष्णा पटेल की रिपोर्ट पर गोलू, मनीष एंव उसके साथी के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है। कृष्णा ने बताया कि कल शाम ग्राम उपरवारा में मेला मडंई का आयोजन किया गया था। कृष्णा पटेल वहां सब्जी बेचने गया था। मेले में गोलू, और उसके साथी इधर-उधर हुडदंग कर रहे थे। इसी दौराप सब्जी दुकान पर बैठे कृष्णा के पिता के साथ गोलू, मनीष बहस करने लगे। जिसे कृष्णा के मना करने पर वे बाली गलौज करने लगे। और जान से मारने की धमकी देकर अपने परस रखे किसी नुकीली चीज से हमला कर चोट पहुंचाया। इसकी रिपोर्ट कल शाम कृष्णा ने थाना जाकर दर्ज कराई। पुलिस ने गोलू, मनीष और उसके साथियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। 


अन्य पोस्ट