रायपुर

कमल विहार में चारी, ऑफिस से लेपटाप, टीवी- कैमरा पार
27-Jan-2025 4:25 PM
कमल विहार में चारी, ऑफिस से लेपटाप, टीवी- कैमरा पार

रायपुर, 27 जनवरी। टिकरापारा इलाके में 25-26 की रात में चोरी हो गई। अज्ञात चोर कमल विहार स्थित बंद अॅाफिस का ताला तोडक़र वहां से लेपटॉप, कम्प्यूटर, टीवी और सीसीटीव्ही कैमरा कुल 90 हजार रूपए की चोरी कर ले गया। 

वूड आईलैण्ड महादेव घाट अमलेश्वर निवासी विजय शर्मा ने इसकी रिपोर्ट टिकरापारा थाना में दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि कमल विहार सेक्टर 8 में उसका ईवेंट मैनेजमेंट का ऑफिस है। 25 की शाम को कर्मचारी छुट्टी होने की वजह से अपने घर घर चले गए थे। विजय शर्मा  25 की रात 8 बजे ऑफिस बंद कर ताला लगाकर अपने घर घर चला गया था। इस दौरान उसके बंद ऑफिस में कोई अज्ञात चोर ने सेंधमारी कर दी। इसकी जानकारी विजय को दूसरे दिन ऑफिस आने पर हुई। वहां जाकर देखा तो अॅाफिस के बाहर दरवाजा में लगा ताला टुटा हुआ था अंदर जाकर देखा तो आफिस का सारा सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी का ताला टुटा हुआ और सामान चेक करने पर  लेपटाप, टीवी,  सीसीटीवी कैमरा का डीवीआर,  और अन्य सामान नहीं थे। अज्ञात चोर वहां से करीबन 90,000 रू.को चोरी कर ले गया। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 331-2,  305 का अपराध दर्ज किया है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपी की पतासाजी की जा रही है। 


अन्य पोस्ट