रायपुर
पहले एक दर्जन चोरी कर चुके थे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 जनवरी। डेढ़ माह पहले डी.डी.नगर इलाके के गणेश गार्डन के पास सूने मकान का ताला तो?कर चोरी करने वाले 2 शातिर नकबजन वीर अभिमन्यु देवदास उर्फ मन्ना एवं तिलक सागर गिरफ्तार किए गए हैं। इनके विरूद्ध 01 दर्जन से अधिक अपराध दर्ज है। उनसे चोरी के जेवरात नगद रकम कुल कीमत लगभग 2,30,000/- रूपये जब्त किए गए है।इनका तीसरा साथी है।
आशीष ठाकुर ने थाना डी.डी.नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह गणेश गार्डन के पास डी.डी नगर रायपुर में रहता है । और कंस्ट्रक्शन का काम करता है।वह बीते 4 दिसंबर को दोपहर करीबन 03.30 बजे अपने घर में ताला लगाकर अस्पताल गया था। वापस घर आकर घर के मेन गेट का ताला खोलकर अंदर गया। घर के मुख्य दरवाजे को देखा तो दरवाजे की कुण्डी टूटी हुई थी। घर के अंदर कमरे में जाकर देखा तो कमरे की अलमारी खुली हुई थी । अलमारी का सारा सामान कमरे में बिखरा हुआ था। अलमारी के दराज में रखे जेवरात तथा नगद रकम नहीं था। इस रिपोर्ट पर धारा 331(4), 305(ए) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर पुलिस पता सा जी कर रही थी ।
इसी दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि डी.डी.नगर निवासी वीर अभिमन्यु देवदास उर्फ मन्ना जो चोरी/नकबजनी के कई प्रकरणों में पूर्व में जेल निरूद्ध रह चुका है, को एक लडक़े साथ घटना स्थल पास संदिग्ध अवस्था में देखा गया था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा वीर अभिमन्यु देवदास उर्फ मन्ना की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया।
घटना के संबंध में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर वीर अभिमन्यु देवदास उर्फ मन्ना द्वारा अपने साथी तिलक सागर सहित एक अन्य के साथ मिलकर चोरी करना बताया । इस पर तिलक सागर की भी पतासाजी कर उसे पक?ा गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर गिरफ्तार किया गया।
दोनों आरोपियों के विरूद्ध थाना कबीर नगर एवं मुजगहन में चोरी/नकबजनी के 01 दर्जन से अधिक मामलों में जेल जा चुके हैं ।
गिरफ्तार आरोपी
वीर अभिमन्यु देवदास उर्फ मन्ना 22 केन्द्रीय विद्यालय के पास डी.डी.नगर रायपुर।
तिलक सागर 21 निवासी ब्लॉक बी, मकान नंबर 05 जोगी बंगला डी डी नगर रायपुर।