रायपुर

बजट सत्र: सरकार बना रही धर्मांतरण कानून-साव, बहनों के लिए विशेष योजनाएं- चौधरी
25-Jan-2025 4:38 PM
बजट सत्र: सरकार बना रही धर्मांतरण कानून-साव, बहनों के लिए विशेष योजनाएं- चौधरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 जनवरी। 
24 फरवरी से होने वाले विधानसभा के बजट सत्र से पहले प्रदेश के मंत्री अपने-अपने विभाग के नए प्रस्तावों पर चर्चा करने लगे हैं। 
डिप्टी सीएम (विधि विधायी) अरूण साव ने बताया सरकार प्रदेश में धर्मांतरण रोकने प्रतिबद्ध है। कांग्रेस के पांच वर्ष के काल में बड़े पैमाने पर धर्मांतरण हुए थे। भाजपा सरकार धर्मांतरण कानून बना रही है।   राम वन गमन पथ पर श्री साव ने कहा कि, कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के लिए किसी को भी नहीं छोड़ा है। चाहे महादेव का नाम हो, चाहे भगवान राम का विषय हो, कहीं पर भी कांग्रेस ने भ्रष्टाचार का रास्ता नहीं छोड़ा है। राम वन गमन पथ के निर्माण में दोषी पाए जाने पर निश्चित रूप से कार्रवाई होगी।

वहीं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने अगले नए बजट को लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ का आने वाला बजट प्रदेश के समग्र विकास को नई दिशा देगा। चौधरी ने कहा कि इसमें मोदी जी की गारंटी, माताओं-बहनों के लिए विशेष योजनाओं और राज्य के पूंजीगत विकास पर जोर दिया जाएगा।जिससे छत्तीसगढ़ को समृद्ध और विकसित राज्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे।


अन्य पोस्ट