रायपुर

कन्याकुमारी में पेंशनर्स महासंघ का सम्मेलन, सीजी से 83 शामिल होंगे
24-Jan-2025 9:48 PM
कन्याकुमारी में पेंशनर्स महासंघ का सम्मेलन, सीजी से 83 शामिल होंगे

रायपुर, 24 जनवरी। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ का राष्ट्रीय सम्मेलन 29-30 जनवरी 25 को कन्याकुमारी में आयोजित किया गया है। इसमें देशभर से पेंशनर्स प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसमें छत्तीसगढ़ से रायपुर संभाग के प्रदेश महामंत्री अनिल गोल्हानी, दुर्ग संभागीय अध्यक्ष बी के वर्मा, बस्तर संभागीय अध्यक्ष रामनारायण ताटी, बिलासपुरजिला अध्यक्ष राकेश जैन, जशपुर जिला संयोजक नारायण प्रसाद यादव के नेतृत्व में 83 पेंशनरों का प्रतिनिधि मंडल शामिल होगा। प्रदेश अध्यक्ष  वीरेन्द्र नामदेव ने  बताया है कि  राष्ट्रीय अध्यक्ष सी एच सुरेश केरल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  घनश्याम शर्मा हिमाचल व द्रौपदी यादव छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय महामंत्री बी एस हाडा राजस्थान, तथा प्रमुख राष्ट्रीय पदाधिकारी, श्रीनिवास कर्नाटक, रविन्द्र पुरोहित महाराष्ट्र, भीमसेन सागर उत्तरप्रदेश, आर एस तरेटिया मध्यप्रदेश, रमेश राउल उड़ीसा, विश्वजीत बोस बंगाल आदि संबोधित करेंगे।


अन्य पोस्ट