रायपुर
रायपुर, 24 जनवरी। साप्रवि ने राम वन गमन. पथ निर्माण की जांच के लिए सोशल आडिट कमेटी का गठन किया है। कांग्रेस शासन काल में हुए इस निर्माण की गड़बड़ी को भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने उठाया था।एक वर्ष पहले बजट सत्र में दिए आश्वासन पर अब अगले सत्र के पहले सरकार ने यह कमेटी बनाई है।इसमें अध्यक्ष विधायक अजय चंद्राकर, राघवेन्द्र कुमार सिंह विधायक कांग्रेस समेत 7 सदस्य लिए गए हैं।इनमें तीन पुरातत्ववेत्ता भी हैं। इनमें डॉ. एलएस निगम, पीसी पारख उप संचालक पुरातत्व, प्रभात सिंह, एसके टीकम एसई और शशांक सिंह ईई जलसंसाधन शामिल हैं। पिछले सत्र में चर्चा के दौरान चंद्राकर ने दर्शनशास्त्र, और इतिहास की कई किताबों का उल्लेख करते हुए कांग्रेस सरकार के रामवनगमन पथ के निर्धारण को लेकर चुनौती भी दी थी। उन्होंने इस पथ पर हुए निर्माण कार्यों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी के तथ्य रखे थे।