रायपुर

जेल से निकलते ही युवक ने लाखे नगर में चलाई कैंची
24-Jan-2025 9:42 PM
जेल से निकलते ही युवक ने लाखे नगर में चलाई कैंची

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 जनवरी। लाखे नगर चौक के पास चाकू बाजी हो गई। शुक्रवार को किसी बात को लेकर दो युवकों, शेख जफर उर्फ झोल्टू और प्रेम यादव के बीच  विवाद हो गया। जफर हाल में जेल से छूटा है, और वह इस बात से नाराज था कि प्रेम उसे मिलने जेल नहीं आया था। इस बाद पर उसने आज प्रेम को बुलाया, और वाद विवाद के बीच कैंची से हमला किया। पुलिस ने शेख जफर को हिरासत में ले लिया है, और घायल प्रेम को इलाके लिए एम्स ले गई। प्रेम के परिजनों ने पुरानी बस्ती थाने में हंगामा किया। शेख जफर धार्मिक भावनाओं को भडक़ाने के मामले में पिछले दिनों गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जफर ईदगाहभाटा इलाके का निवासी है। उस पर मारपीट के कई और मामले दर्ज हैं।


अन्य पोस्ट