रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 जनवरी। संघ के प्रदेश अध्यक्ष और सचिव के साथ रायपुर जिले के पटवारियों के बड़े पैमाने पर तबादले के बाद लंबे समय से चल रही प हड़ताल आज समाप्त हो गई हैं। पटवारी संघ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी है।बीते 16 दिसंबर से प्रदेश भर के पटवारी ऑनलाइन डिजिटल भत्ते की मांग को लेकर हड़ताल पर थे।
इसके विरोध स्वरूप पटवारियों ने डिजिटल रूप से काम बंद कर दिया था, राजस्व विभाग में ऑनलाइन के सारे काम प्रभावित हो रहे थे। प्रदेश में एक तरफ धान खरीदी जारी है और नगरी निकाय एवं पंचायत चुनाव को लेकर आचार संहिता भी लग चुकी हैं। पटवारियों के इस हड़ताल से डिजिटल काम नहीं हो रहे थे जिससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
पटवारी संघ ने जारी देते हुए बताया कि बीते महीने भर से संघ अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर थे जिसमें उन्होंने डिजिटल काम बंद किया था। प्रदेश में लगे आचार संहिता को देखते हुए उन्होंने अपना हड़ताल वापस ले लिया है।