रायपुर
रायपुर, 24 जनवरी। राजधानी में दुर्ग की युवती से रेप हो गया। संजू बंजार ने युवती को बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है।
पुलिस के मुताबिक दुर्ग निवासी पीडि़ता ने मौदहापारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि संजू बंजारे नाम के युवक से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई थी। जिसके बाद दोनों में मेसेंजर और फोन के माध्यम से बात करते थे। इस दौरान एक माह पूर्व संजू बंजारे ने युवती को शादी करने का प्रलोभन दिया और रायपुर बुलाकर उसे होटल में ले जाकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद आरोपी युवती को मेसेज करना बंद कर दिया। फोन करने पर गाली गलौज कर बाद में फोन बंद कर दिया। तब युवती ने इसकी शिकायत पुलिस में की है।
मौदहापारा पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर संजू बंजारे के खिलाफ बीएनएस 64, 64-2, एम 69 का अपराध दर्ज किया है।