रायपुर

शास्त्री बाजार प्रोजेक्ट के ठेकेदार पर 6 प्रतिशत पेनल्टी, धीमे निर्माण पर बिफरे आयुक्त
24-Jan-2025 4:08 PM
शास्त्री बाजार प्रोजेक्ट के ठेकेदार पर 6 प्रतिशत  पेनल्टी, धीमे निर्माण पर बिफरे आयुक्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 जनवरी।
स्मार्ट सिटी लिमिटेड के एमडी निगम आयुक्त  अबिनाश मिश्रा ने शास्त्री बाजार प्रोजेक्ट के निर्माण की स्थिति देखी। कार्य की अत्यंत धीमी गति को देखकर गहन नाराजगी व्यक्त की। और  ठेकेदार को 15 फरवरी 25 तक कार्य  पूरा करने के निर्देश दिए। अन्यथा की स्थिति में ठेकेदार पर 6 प्रतिशत पेनाल्टी लगाने के निर्देश भी दिए।

आयुक्त ने मटन मार्केट प्रोजेक्ट में  जोन कमिश्नर के साथ समन्वय कर झुग्गी बस्ती के निवासियों  को शीघ्र  व्यवस्थापित कर रोड की आवश्यक मरम्मत करवाने कहा। मिश्रा  ने स्मार्ट सिटी की 24म7 पेयजल आपूर्ति योजना के अंतर्गत मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड क्षेत्र में लगाए गये वाटर मीटर को देखा एवं कम प्रेशर के साथ पानी आने की जनशिकायत को  दूर कर अधिक प्रेशर में सुगम पेयजल आपूर्ति सुव्यवस्थित तौर पर करवाने के निर्देश दिए।उनके साथ स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक ( तकनीकी )  पंकज कुमार पंचायती, सहायक प्रबंधक  योगेन्द्र साहू सहित सम्बंधित तकनीकी अधिकारी  उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट