रायपुर

प्रदेश में रात का तापमान घटने लगा
23-Jan-2025 6:51 PM
प्रदेश में रात का तापमान घटने लगा

रायपुर, 23 जनवरी। पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश और उसके आसपास 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।  प्रदेश में कल 24 जनवरी से उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं के आगमन प्रारंभ होने की सम्भावना है। जिसके कारण मौसम शुष्क रहने की संभावना है तथा न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर प्रारंभ होने की संभावना है। प्रदेश के उत्तर और मध्य में 26 जनवरी तक और बस्तर संभाग के जिलों में 27 जनवरी तक गिरावट होने की संभावना है। इस अवधि में प्रदेश में न्युनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक होने की सम्भावना है।


अन्य पोस्ट