रायपुर
तीन दिन 15 मिनट की देरी पर एक सीएल कटेगा
23-Jan-2025 6:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 23 जनवरी। सीएम विष्णु साय के निर्देशों के बाद राज्य के मंत्रालय पटरी पर आया है। विभागों का बड़ा अमला सुबह 10बजे से पहले ही पहुंचने लगा है। और जो कर्मचारी देर से आ रहे उन्हें सुरक्षा कार्यालय में रखे लेट कमर्स रजिस्टर मे देरी का कारण लिखना पड़ रहा है। चर्चा यह है कि लगातार तीन दिन 10.15 बजे आने वाले कर्मचारी अधिकारियों के नाम विभाग प्रमुख को भेजकर,एक सीएल की कटौती कर दी जाएगी।
कर्मचारियों का कहना है कि आफिस ञ्च10 और लेट कमर्स पर सीएल कटिंग को नियम से आला अफसर को छूट दिए जाना उचित नहीं है। जबकि बहुतायत अफसरों का देर से आने का क्रम जारी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे