रायपुर

बड़े नेताओं के बाद टिकट के लिए हनुमानजी को आवेदन
23-Jan-2025 6:49 PM
बड़े नेताओं के बाद टिकट के लिए हनुमानजी को आवेदन

रायपुर, 23 जनवरी। निगम चुनाव की बढ़ती सरगर्मी के बीच अब दावेदार भगवान की शरण में भी जाने लगे हैं। बीजेपी की महामाया वार्ड की वरिष्ठ पार्षद सरिता वर्मा ने महापौर पद के लिए टिकट मांगते हुए हनुमानजी के मंदिर में आवेदन दिया। इससे पहले वह पार्टी के सभी बड़े नेताओं को अपना बॉयोडेटा सौंप चुकी है। इस मंदिर के बारे में मान्यता है कि इलाके के लोग अपनी मन्नत को यूं ही आवेदन के रूप में हनुमान जी को समर्पित करते हैं ।सरिता ने भगवान से प्रार्थना की कि उन्हें बीजेपी से महापौर पद के लिए टिकट मिल जाए। सरिता तीन बार पार्षद रह चुकी है। वहीं समाज भी  अपने सदस्यों से आवेदन आमंत्रित किया है।

छत्तीसगढ़ सिख समाज ने महापौर और पार्षद पद के लिए दावेदारी करने वालों से बायोडाटा मांगा है। सिख समाज ने इसके लिए पोस्टर जारी कर आवेदन की अंतिम तिथि 24 जनवरी तय की है।


अन्य पोस्ट