रायपुर
कंदोई, सतीश के विरोध में बैज को पत्र
23-Jan-2025 6:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 23 जनवरी। राजधानी में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नवीन चंद्राकर ने पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र लिखकर पार्टी के भीतर भितरघात करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की अपील की है।
नवीन चंद्राकर ने अपने पत्र में आरोप लगाते हुए लिखा कि 2019 में सदर बाजार वार्ड से उनकी पत्नी दीपा चंद्राकर को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पूर्व पार्षद मनोज कंदोई ने भितरघात किया था। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने पीसीसी अध्यक्ष से साफ तौर पर कहा कि मनोज कंदोई और सतीश जैन को इस बार प्रत्याशी न बनाया जाए। इससे पहले पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, पार्षद अजीत कुकरेजा, और उनके पिता आनंद कुकरेजा की कांग्रेस में वापसी का विरोध कर चुके हैं। अजीत बीते विधानसभा चुनाव में कुलदीप के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़े थे, और कुलदीप को हार का सामना करना पड़ा था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे