रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 जनवरी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरूवार को दोपहर केंद्रीय जेल जाकर शराब घोटाले में बंद अपने पूर्व मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात की । और केस को लेकर ईडी की पूछताछ के तौर तरीके और अन्य अपडेट लिया। इस मौके पर बघेल, विधायक देवेंद्र यादव से भी मिले। मुलाकात के बाद जेल परिसर में मीडिया से चर्चा में कहा कि हमारे विधायक साथी कवासी लखमा और देवेंद्र यादव, दोनों से मेरी मुलाकात हुई।उन्होंने कहा कि कवासी लखमा और देवेंद्र यादव को जबरदस्ती फंसाया गया है।भारतीय जनता पार्टी ने तय कर रखा है कि उनके खिलाफ जो आवाज उठाएगा,उसका मुंह बंद कराना है।
बता दें कि भूपेश सरकार में आबकारी मंत्री रहे कवासी लखमा को शराब घोटाले में रायपुर जेल में कैद हैं। ईडी की स्पेशल कोर्ट ने 21 जनवरी को हुई सुनवाई के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था. कोर्ट में पेशी के दौरान कवासी लखमा ने कहा था कि मैं निर्दोष हूं. मुझे फंसाया जा रहा है। मुझे न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है।