रायपुर

पेंशनर्स महासंघ ने प्रधानमन्त्री और मुख्यमंत्रियों को 15 सूत्रीय मांग पत्र भेजा
23-Jan-2025 6:45 PM
पेंशनर्स महासंघ ने प्रधानमन्त्री और मुख्यमंत्रियों को 15 सूत्रीय मांग पत्र भेजा

रायपुर, 23 जनवरी। भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ के रायपुर में हुए त्रैवार्षिक अधिवेशन रायपुर में 15 सूत्रीय प्रस्ताव पारित कर इसे पेंशनर हित में  प्रधानमन्त्री और सभी  मुख्यमन्त्रियों को भेजकर इसे लागू करने की मांग की गई है। महासंघ ने पेंशनर को आयकर के दायरे से मुक्त करने, समय-समय पर उम्र बढऩे के साथ अतिरिक्त पेंशन वृद्धि, 30 जून एवं 31 दिसंबर  में सेवानिवृत्त होने वाले पेंशनर को सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के परिपालन में वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाए। केंद्र एवं सभी राज्यों में पेंशनर को प्रतिमाह ?2000 मेडिकल भत्ता दिया जाए और कैशलेस की सुविधा की मांगे शामिल हैं।

महासंघ के राष्ट्रीय महामन्त्री वीरेन्द्र नामदेव ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा समय-समय पर घोषित महंगाई भत्ता राज्य में पेंशनरों को केंद्र द्वारा घोषित तिथि एवं दर से देने हेतु राज्य सरकार को बाध्यकारी बनाया जाए और संसद में कानून पारित किया जाए। केन्द्र सरकार द्वारा कोविड काल में वरिष्ठ ननागरिकों की रेल यात्रा में रोकी गई छूट की सुविधा को तुरन्त पुन: बहाल करे तथा केंद्र एवं राज्य पेंशनरों को बस एवं रेल किराए में 50% की छूट दी जाए। पेंशनरों को भारत भ्रमण के लिए 3 वर्ष में एक बार आर्थिक सहायता दी जाए।

 छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश के बीच राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 के तहत आर्थिक भुगतान में बाधक धारा 49  को विलोपित किया जाए।


अन्य पोस्ट