रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 जनवरी। बेहतर सेवा सुविधा और राइट टाइम आवाजाही के बावजूद महंगे भाड़े की वजह से यात्रियों का प्रतिसाद हासिल करने में दुर्ग विशाखापट्टनम वंदेभारत एक्सप्रेस के 12 कोच पटरी से अलग करने पड़ा। यानी 24 जनवरी से यह ट्रेन केवल 8डिब्बों से ही संचालित होगी।
20 कोच के साथ, ट्रेन 16 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी से हरी झंडी दिखाकर 20 सितंबर से रेगुलर चलने लगी थी। बीते 4 महीनों में यह ट्रेन अपनी कुल सीट क्षमता से 30त्न लोड के साथ ही चलती रही । इससे दपूमरे को आपरेशन कास्ट भी हासिल नहीं हो पा रही थी। और अब स्कूल कॉलेज की परीक्षाओं के सीजन में यात्रियों का और टोटा होने वाला है । इसे देखते हुए रेलवे ने दुर्ग विशाखापट्टनम के साथ देश के अन्य राज्यों में चल रही अन्य वंदेभारत एक्सप्रेस के संचालन की समीक्षा करने के बाद नए वर्ष में घाटे वाले रूट की ट्रेनों के कोच कम कर चलाने का फैसला किया। इसी के तहत दुर्ग विशाखापट्टनम वंदेभारत के लिए 8 कोच के अयोध्या रैक को दुर्ग भेजा। और 20 कोच की रैक को पटना हावड़ा के लिए कल रात रवाना किया जाएगा।