रायपुर
आरोपी के मां-बाप, भाई को भी दो-दो वर्ष जेल
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 जनवरी। शादी का झांसा देकर किशोरी का अपहरण दुष्कर्म करने वाले युवक रवि देवांगन को फास्ट ट्रेक विशेष न्यायाधीश राकेश कुमार सोम ने पॉक्सो मामले में दस साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ अरोपी के परिवार के तीन और सदस्यों को किशोरी का अपहरण करने के मामले में दो-दो वर्ष कैद के साथ 2000 हजार रूपए अर्थदण्ड से दंडित किया है।
विशेष लोक अभियोजक विमला ताण्डी ने बताया कि 7 साल पहले उरला इलाके में किशोरी का अपहरण हुआ था। रवि देवांगन, पिता परदेशीराम देवांगन और उसकी मां सरस्वती देवांगन, जीतेंद्र देवांगन ने शीतला तालाब के पास बीरगांव रहने वाली किशोरी का अपहरण किया था। जिसके बाद रवि देवांगन उसे बहलाफुसलाकर शादी का झांसा देकर अपने साथ हैदराबाद ले गया जहां किशोरी के साथ जबरदस्ती रेप करता रहा। पीडि़ता की मां ने थाना उरला में लडक़ी के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराया कि, 17 अपै्रल 2018 को उसकी पुत्री/पीडिता घर से बिना बताये कहीं चली गयी। आसपास, रिश्तेदारों में पता तलाश करने पर भी कुछ पता नहीं चला। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध धारा 363 का अपराध दर्ज किया। विवेचना के दौरान पीडि़़ता की पतासाजी कर बरामद किया गया। पूछताछ करने पर बताया कि, रवि देवांगन और उसे बहला फुसलाकर, शादी का प्रलोभन देकर हैदराबाद ले गया। जहां उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता रहा। जिसपर पुलिस ने बयान के आधार पर रवि देवांगन परदेशी राम देवांगन, श्रीमती सरस्तवी देवांगन एवं जितेन्द्र कुमार देवांगन के विरूद्ध किशोरी का अपहरण करने और रवि के द्वारा झाांसा देकर रेप करने क आरोप में धारा 363, 366, 34 भारतीय दण्ड संहिता एवं धारा 3(2) अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम कार्रवाई की।
उरला पुलिस ने आरोपियों को पकड़ कर अतिरिक्त सत्र न्यायालय द्वितीय पॉक्सो फास्ट टेक राकेश कुमार सोम की कोर्ट में पेश किया गया। जहां पर कोर्ट ने गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर रवि देवांगन को दा साल सश्रम कारावास और परदेशी राम, सरस्वतीदेवांगन, जीतेद्र देवांगन को दोषी पाए जाने पर दो-दो वर्ष का सश्रम कारावास के साथ दो हजार रूपए का अर्थ दण्ड से दंडित किया है। साथ ही पीडि़ता को क्षतिपूर्ति राशि 5 लाख रूपए देय पर अनुशंसा की गई।