रायपुर

मासूम के साथ बालसंगत अपराध करने वाले को 3 साल की सजा
23-Jan-2025 4:08 PM
मासूम के साथ बालसंगत अपराध करने वाले  को 3 साल की सजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 जनवरी।
मासूम को बहला फुसलाकर ले जाने और उसके साथ बालसंगत अपराध कारित करने के आरोप में शिव प्रसाद कोसले उर्फ ठिन्नी को फास्ट ट्रेक कोर्ट तीन साल कठोर कारावास की सजा दी है।   अभियोजन का प्रकरण इस प्रकार है कि पीडिता की माता ने थाना मुजगहन में इस आशय का रिपोर्ट दर्ज कराया कि, सितम्बर 2024 की दोपहर वह अपने बच्चे घर पर थी। उसकी 12 साल की लडक़ी वहीं आंगन में खेल रही थी । जिसे पड़ोस में रहने वाले शिव प्रसाद कोसले  उसे बहलाकर अपने साथ ले गया। शाम  4 बजे बाड़ी में काम करने गई मलिाओं ने बच्ची को घर लेकर आई और बताया कि आरोपी शिव प्रसाद उसे गांव के पास वाली बाडी में ले गया था। और उसके साथ जबरदस्ती कर रहा था। इस पर बच्ची की आवाज सुनकर महिलाए वहां पहुचीं तो शिव प्रसाद वहां से भाग निकला। 

शिकायत पर मुजगहन आरोपी के विरूद्ध धारा 354, 323 भा.दं.सं. एवं धारा 7, 8, 18 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई कर शिव प्रसाद को गिरफ्तार किया। जिसे फास्ट टे्रक कोर्ट में पेश किया गया। जहां पर फास्ट ट्रेक विशेष न्यायाधीश राकेश कुमार सोम ने पॉक्सो मामले में आरोपी को दोषी पाए जाने पर तीन साल कैद की सजा दी। 


अन्य पोस्ट