रायपुर

24 वर्ष बाद कोई सीएम सरगुजा में गणतंत्र दिवस की सलामी लेगा
22-Jan-2025 7:03 PM
24 वर्ष बाद कोई सीएम सरगुजा में गणतंत्र दिवस की सलामी लेगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 जनवरी। मुख्यमंत्री इस बार बस्तर में झंडा नहीं फहरायेंगे। राज्य गठन के बाद से एक तरह से  परंपरा रही है कि अब तक के मुख्यमंत्री जगदलपुर में ध्वजारोहण कर सलामी लेते रहे।

 सीएम विष्णुदेव सायइस बार  26 जनवरी को सरगुजा में झंडोत्तोलन करेंगे। जबकि उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा बस्तर में झंडोत्तोलन करेंगे, वहीं अरुण साव रायगढ़ में, जबकि केंद्रीय मंत्री तोखन साहू कोरबा में तिरंगा फहरायेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह दुर्ग, मंत्री रामविचार नेताम सूरजपुर, मंत्री दयालदास बघेल महासमुंद, मंत्री केदार कश्यप दंतेवाड़ा, मंत्री लखन लाल देवांगन जशपुर, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल जीपीएम, मंत्री ओ.पी. चौधरी बिलासपुर, मंत्री टंक राम वर्मा राजनांदगांव एवं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े बलरामपुर में आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगी।

इसी तरह सांसद बृजमोहन अग्रवाल धमतरी, सांसद विजय बघेल कबीरधाम, सांसद संतोष पांडेय गरियाबंद, सांसद चिंतामणि महाराज कोरिया, सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी बलौदाबाजार, सांसद राधेश्याम राठिया जांजगीर-चांपा, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े केसीजी, सांसद महेश कश्यप कांकेर, सांसद भोजराज नाग सुकमा, सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह कोंडागांव, विधायक सुश्री लता उसेंडी नारायणपुर, विधायक गुरू खुशवंत साहेब बेमेतरा, विधायक श्रीमती गोमती साय एमसीबी, विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची सारंगढ़-बिलाईगढ़, विधायक ललित चंद्राकर बालोद, विधायक पुन्नूलाल मोहले सक्ती, विधायक अमर अग्रवाल मुंगेली, विधायक अजय चंद्राकर मोहला-मानपुर-और विधायक किरण देव बीजापुर मुख्यालय में ध्वजारोहण करेंगे।


अन्य पोस्ट