रायपुर
कस्टम्स और प्रत्यक्ष कर सेवा के 13 प्रधान आयुक्त पदोन्नत
22-Jan-2025 7:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 22 जनवरी। केंद्रीय वित्त राजस्व विभाग ने कस्टम्स और प्रत्यक्ष कर सेवा के 13 आयुक्तों को प्रधान आयुक्त पद पर पदोन्नत किया है।
इनमें रायगढ़ मूल के अफसर अजय पांडे भी शामिल हैं। वे इस समय मुंबई में पदस्थ हैं। वहीं सी जीएसटी रायपुर कमिश्नरी में अब तक नई नियुक्ति नहीं की गई है। यह पद मो.अबु सामी के रिटायर होने के बाद से भोपाल कमिश्नर के दोहरे प्रभार में है। वित्त वर्ष के अंतिम महीनों में पूर्ण कालिक कमिश्नर न होने से कामकाज पर असर पड़ रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे