रायपुर

मोबाइल, कम्प्यूटर 75 हजार नगद पार
22-Jan-2025 7:00 PM
मोबाइल, कम्प्यूटर 75 हजार नगद पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 जनवरी। राजधानी में दो जगहों पर सेंधमारी होई। पचपेड़ी नाका इलाके में मार्बल गोदाम और विधानसभा इलाके के सूने मकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर बंद गोदाम से मोबाइल नगदी 54 हजार और सूने मकान का ताला तोड़ वहां से कम्प्यूटर, 20 हजार रूपए को चोरी कर ले गए। चोरी की घटना सीसीटीव्ही में कैद हो गई।

पुलिस के मुताबिक श्याम सिंघनिया ने इसकी रिपोट थाना में दर्ज कराई कि  उसका कमल विहार सेक्टर 8 में  सिंघानिया डेकोर के नाम से गोडाउन है 18 की रात में उसके गोदाम मे चोरी हो गई। रात  गोडाउन के मैनेजर विशाल पाण्डे गोडाउन में ताला लगाकर घर चला गया था। 20 की सुबह 9.40 बजे कर्मचारी ने फोन कर बताया कि गोडान में चोरी हो गई है। जानकारी मिलने पर वहां जाकर देखा तो गोडाउन के अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। वहां लगे सिलिंग पंखा,  दराज, सीसीटीवी कैमरा व अन्य आर्टिफिशियल सामान टुटा हुआ था सामान चेक करने पर दराज में रखे दो मोबाईल फोन नगदी 54,000 रूपये नही थे। उसे कोई अज्ञात चोर मेरे गोडाउन के मेन दरवाजा के उपर दो ढाई फीट के गेप के रास्ते  अंदर प्रवेश कर चोरी कर ले गया। आसपास पता तलाश करने पर कोई जानकारी नहीं हुई।

उधर अर्जुन वेली सडडु निवासी नरेश साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 5 की दोपहर में घर में ताला लगाकर  अपने गृहग्राम पुरगांव जिला सारंगढ बिलाईगढ गया था। जो 15 की वापस घर आया। घर आकर देखा तो ऊपर कमरे में लगा ताला टुटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखे कम्यूटर, कीबोर्ड, माऊस नहीं थे। तथा टेबल के दराज में रखे 20,000 रूपए नहीं थे। घर का सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर 9 की दोपहर 12:40 से 12: 50 बजे के बीच एक अज्ञात चोर घर में घुस कर चोरी करते हुए दिया। नरेश ने इसकी रिपोर्ट विधानसभा थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 331-1, 305 ए का अपराध दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट