रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 जनवरी। राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह में 24 जनवरी को सरकारी निजी ड्राइवरों का सम्मान’’ किया जाएगा ।
इसके लिये ऐसे वाहन चालक जिनका व्यवहार/आचरण उत्तम हो, यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान न हुआ हो, जिनसे सडक दुर्घटना न हुई हो, वाहन चलाते समय नशा न करते हो, वाहनों का बेहत्तर रखरखाव करते हो, सडक दुर्घटना में घायलों की मदद की हो एवं यातायात नियमों की बेहत्तर जानकारी हो, का नामांकन प्राप्त हुआ है। राज्य स्तर के शासकीय/ अशासकीय/व्यावसायिक/निजी संस्थानों/ट्रक/बस/टैक्सी/ ऑटो संघों से उत्कृष्ट सारथियों(वाहन चालकों) का नामांकन 22 जनवरी तक अंतर्विभागीय लीड एजेंसी(सडक़ सुरक्षा) छत्तीसगढ़ के ईमेल[email protected] में प्रस्ताव आमंत्रित है। जिला स्तर पर क्षेत्रीय/जिला परिवहन अधिकारियों/यातायात प्रभारियों को नामांकन प्रेषित किये जा सकेंगे।