रायपुर
तबादले डाक विभाग ने 15 फरवरी तक आवेदन मांगे
22-Jan-2025 6:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 22 जनवरी। राज्य के विभागों की तरह डाक विभाग में भी तबादले की कवायद शुरू हो गई है। रायपुर डाक अधीक्षक ने पीए, एसपीएम कैडर के स्टाफ को मेल कर तबादले के इच्छुक लोगों से आवेदन आमंत्रित किया है। उन्होंने मेल और वाट्सएप पर प्रारूप भेजकर 15 फरवरी तक अंतिम रूप से आवेदन मांगा है। इसमें ऐसे कर्मचारियों के तबादले किए जाएंगे जो तीन वर्ष या अधिक समय से एक ही स्थान पर कार्यरत हैं। यह प्रक्रिया प्रदेश के सभी आठ डाक? संभाग में की जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे