रायपुर
प्रयास सोसायटी की जमीन पर कब्जा, जांच की मांग
22-Jan-2025 6:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 22 जनवरी। प्रयास एजुकेशन सोसायटी के बच्चों ने शहजाद आत्महत्या कांड और सोसायटी को आबंटित भूमि पर भू-माफिया का कब्जा करने की साजिश पर जांच की मांग की है।
प्रयास के सदस्यों ने मंगलवार को रायपुर एसपी को ज्ञापन सौंपा है। पिछले दिनों टिकरापारा थाना में शहजाद आत्महत्या की घटना और कुछ भू-माफियाओं द्वारा बिना जांच और जानकारी के अपना हित साधते के लिए पुलिस के ऊपर बेबुनियाद आरोप लगाए थे। जिसका प्रयास ने निन्दा कि है। और कहा कि यह आरोप लगाने का मुख्य उद्देश्य प्रयास एजुकेशन सोसायटी की जमीन जिसे गरीब बच्चों की शिक्षा एवं खेलकूद के लिए शासन द्वारा आबंटित किया गया था। उसे कुछ भू-माफिया अपने स्वार्थ के लिए कब्जा करने लगातार प्रयास कर रहे हैं। साथ ही इस मामले में सात लोगों की भूमिका पर सवाल उठाया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे