रायपुर

गर्ल्स कालेज में नृत्य गीत स्पर्धा
22-Jan-2025 6:38 PM
गर्ल्स कालेज में नृत्य गीत स्पर्धा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 जनवरी। शासकीय दू ब महिला महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें  ग्रीटिंग कार्ड , थाली सज्जा, मेहंदी, पुष्प सज्जा एवं केश सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई। अंतिम दिन समूह गीत, एकल समूह नृत्य प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्राओं ने बारहमासी, गौरा गौरी , सुआ,पंथी के साथ पंजाबी , राजस्थानी तथा दक्षिण भारतीय नृत्य प्रस्तुत किए ।

संपूर्ण कार्यक्रम छात्र संघ प्रभारी डॉ. वैभव आचार्य, सदस्य डॉ. मिनी एलेक्स, डॉ. कल्पना मिश्रा, डॉ. रितु मारवाह एवं डॉ. प्रीतिबाला जायसवाल की निगरानी में आयोजित हुई।  नृत्य स्पर्धा की संयोजक डॉ स्वप्निल कर्महे रहीं। प्राचार्य डॉ. किरण गजपाल ने सभी प्रतियोगिताओं का निरीक्षण किया और छात्राओं की सराहना की।


अन्य पोस्ट