रायपुर

चाइनीज मांझा- दो दुकानें सील, दो पर जुर्माना
22-Jan-2025 3:39 PM
चाइनीज मांझा- दो दुकानें सील, दो पर जुर्माना

चाइनीज मांझा कदापि नहीं बेचने कड़ी हिदायत 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 जनवरी।
राजधानी में चाइनीज मांझा के विक्रय की शिकायत पर  लगातार दूसरे दिन  दुकानों पर कार्यवाही  जारी रही।  सदर बाजार  वार्ड नम्बर 45 के गोलबाजार में जोन सहायक राजस्व अधिकारी मान्कुराम धीवर के नेतृत्व में अभियान चलाकर पतंग दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान दो पतंग दुकानों को सील  किया गया, जबकि उमदा फटाका दुकान के संचालक द्वारा दुकान में अनुज्ञप्ति लाइसेंस नहीं रखे जाने पर जुर्माना किया गया।

मेसर्स सिटी मोबाइल दुकान के संचालक पर निगम का अनुज्ञप्ति लाइसेंस नहीं मिलने पर जुर्माना किया गया। अभियान आगे भी जारी रहेगा। जोन 10 राजस्व विभाग की टीम ने भी पतंग दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया । और सभी पतंग दुकानदारों को दुकान में चाइनीज मांझा कदापि नहीं रखने की कड़ी हिदायत दी। अभियान सतत जारी रहेगा। 

चाइनीज मांझे से मौदहापारा में एक शख्स के गर्दन में चोट 
चाइनीज मांझे से मंगलवार को मौदहापारा में एक शख्स का गर्दन कट गई। वह  शख्स किसी काम से फाफाडीह की ओर जा रहा था।  गले से खून की बूंदे निकलते ही उसनेतुरंत डॉक्टर के पास जाकर मरहम पट्टी करवाया। इससे पहले रविवार को शहर के अलग अलग इलाकों में इस मांझे से एक 7वर्षीय बालक की मौत हो गई थी। और एक महिला एक पुरूष घायल हो गए थे।
 


अन्य पोस्ट