रायपुर

निर्माण कार्यों व सफाई कार्यों का निरीक्षण
21-Jan-2025 10:09 PM
निर्माण कार्यों व सफाई कार्यों का निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अभनपुर, 21 जनवरी। नगरपालिका परिषद अभनपुर क्षेत्रांतर्गत निरीक्षण के दौरान वार्डों में सफाई एवं निर्माण कार्यों का जायजा लिया गया, वहीं वार्डवासियों से मिलकर स्वच्छता में सहभागिता देकर अपने घरों के आस-पास साफ-सफाई रखने, झिल्ली पन्नी का उपयोग न करने एवं कचरा डोर-टू-डोर वाहन में डालने के लिए अपील की गई।

मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेश कुमार तिवारी ने नगर में साफ-सफाई के निरीक्षण उपरांत स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार लाने स्वास्थ्य अमला को निर्देशित किया, वहीं नगर में चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन कर समय सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिये गये।

इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रतिदिन निर्धारित समय में निकाय की सफाई सुनिश्चित करें, साथ ही नियमित रूप से कचरा उठावे, झिल्ली, पन्नी का उपयोग करने वालो, मलबा सडक़ में फैलाने वालो पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिये।

 मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा कहा गया कि अपने घर को हम जिस तरह से साफ सुथरा रखते हैं, ठीक उसी तरह हम अपने वार्डों को साफ सुथरा रखे एवं कार्यालय में उपस्थिति पंजी की जांच कर कर्मचारियों को समय में उपस्थित होने के निर्देश दिये गये। मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर प्रतिदिन निर्माण कार्य की मॉनिटरिंग कर समय सीमा में गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए ठेकेदारों को निर्देश दिए।


अन्य पोस्ट