रायपुर
रायपुर, 21 जनवरी। नगर निगम उद्यानिकी एवं पर्यावरण विभाग की टीम ने जोन 5 क्षेत्र में रोहिणीपुरम तालाब उद्यान को जनपयोगी और सुव्यवस्थित स्वरूप प्रदान किया है। पहले के अव्यवस्थित पाथ वे की आवश्यक मरम्मत और सुधार, पेंटिंग से सुन्दर स्वरूप दिया गया है. आमजनों के बैठने के लिए गार्डन चेयर को भी व्यवस्थित किया गया है. पौधरोपण, लान को सुन्दर तरीके से निखारा गया है,गार्डन की लाइटिंग को चुस्त - दुरुस्त कर दिया गया गया है और चारों ओर गार्डन में सुन्दर वाल पेंटिग की गयी है। इससे रोहिणीपुरम तालाब गार्डन की सुन्दरता बढ़ गई है। यह कार्य जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल, कार्यपालन अभियंता लाल महेन्द्रप्रताप सिंह, सहायक अभियंता नागेश्वर रामटेके, उप अभियंता टिकेन्द्र चंद्राकर, निगम उद्यानिकी एवं पर्यावरण विभाग के उपअभियंता आशुतोष सिंह का सहयोग उल्लेखनीय रहा।