रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 जनवरी। राजधानी में महिला से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। ढोंगी बाबा ने महिला का इलाज करने के बहाने नशीली दवा खिला कर उसके साथ रेप कर वीडियो बना लिया। इसके बाद महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बार बार रेप करता रहा।
पीडि़ता ने बाबा से परेशान होकर कल खमतराई पुलिस में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक घटना 2021 की है। जब खमतराई इलाके में रहने वाली महिला किसी बीमारी से पीडि़त थी। जिसका इलाज कराने के लिए उसका संपर्क बेमेतरा निवासी राजकुमार त्रिपाठी के साथ हुआ था। इस दौरान महिला ने उसके कहेनुसार इलाज के लिए तैयार हो गई। राजकुमार ने महिला का झाडफंूक करने महिला के घर आया था। जहां घर में महिला को नशीली दवा खिलाकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। इस के बाद ढोंगी बाबा ने महिला का वीडियो भी बना लिया। इस बात से बेखबर महिला बाबा के पास इलाज कराती रही। बाबा महिला को शारीरिक सबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा।
महिला के विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ढोंगी बाबा महिला के साथ रेप करता रहा। पीडि़ता ने इसकी शिकायत खमतराई थाना में दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ 386, 384, 506 का अपराध दर्ज कर ढोंगी बाबा को गिरफ्तार किया है।