रायपुर

छग न्यायिक कर्मचारी जिला संघ ने ली शपथ
21-Jan-2025 6:56 PM
छग न्यायिक कर्मचारी जिला संघ ने ली शपथ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 जनवरी। राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष गौतम चौरडिय़ा के मुख्य आतिथ्य में छ.ग. न्यायिक कर्मचारी संघ जिला शाखा रायपुर के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया। इनमें अध्यक्ष  युधेश्वर सिंह ठाकुर एवं मनोनीत सचिव  अजय कुमार मसीह, कोषाध्यक्ष  ओमप्रकाश बांदे तथा कार्यकारिणी सदस्यों ने शपथ ली।   पंकज सिन्हा विशेष न्यायाधीश ने कहा कि एक-एक न्यायिक कर्मचारी दस-दस लोगों का कार्य कर रहे हैं, न्यायिक कर्मचारियों पर कार्य का अतिरिक्त बोझ बहुत ज्यादा है। बिलासपुर से प्रांतीय सचिव  धीरज पलेरिया ने न्यायिक कर्मचारियों के लिए प्रांतीय स्तर पर संघ द्वारा की जा रही मांगो के संबंध में अवगत कराया। इस अवसर पर रायपुर जिला न्यायालय न्यायाधीश, प्रांतीय कोषाध्यक्ष  नागेश्वर सिंह मौर्य, सहित छ.ग. राज्य के विभिन्न जिला न्यायालयों के संरक्षक शरद पटेल, मोहन सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट