रायपुर

आईएएस चौहान, आईपीएस सदानंद बहाल
21-Jan-2025 3:58 PM
आईएएस चौहान, आईपीएस  सदानंद बहाल

रायपुर, 21 जनवरी। अप्रैल 24 में हुए बलौदाबाजार हिंसा कांड में निलंबित तत्कालीन कलेक्टर और एसपी को राज्य सरकार ने  10 माह बाद  बहाल कर दोनों पोस्टिंग भी कर दिया गया है। तत्कालीन कलेक्टर केएल चौहान को बिलासपुर में अपर संभागीय आयुक्त के साथ सचिव राजस्व मंडल की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गयी है। तो वहीं तत्कालीन एसपी सदानंद कुमार को पीएचक्यू में डीआईजी बनाया गया है। छत्तीसगढ़ के इतिहास में  कलेक्टोरेट में आगजनी पहली घटना के बाद सरकार मे दोनों को सस्पेंड कर दिया था। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच चली। जांच रिपोर्ट में क्लीन चिट मिलने के बाद दोनों को राज्य सरकार ने बहाल कर दिया है।


अन्य पोस्ट