रायपुर

78 तोतों के साथ शिकारी पकड़ाया, कार्रवाई पर अमले में ही टकराव
21-Jan-2025 3:57 PM
78 तोतों के साथ शिकारी पकड़ाया,  कार्रवाई पर अमले में ही टकराव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 जनवरी।
वन विभाग ने रायपुर के गोगांव रेलवे अंडर ब्रिज के पास  से पिंजरे में ठूँस कर रखे गए 78 तोते (मि_ू) बरामद किए।  इन्हे जंगल से पकड़ कर बेचने निकले  शिकारी को भी पकड़ा गया है। इसका नाम शेख मोहम्मद  बताया गया है। वह इन्हे रायपुर आसपास बेचने लाया था या कहीं और केलिए तस्करी कर रहा था। यह स्पष्ट नहीं है । वन अमला इससे पूछताछ कर रहा है।

इसके खिलाफ वन प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972(22)की धारा 9,39,44,48,50,51 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। और आज उसे कोर्ट में पेश किए जाने की जानकारी दी गई है ।
वहीं इस कार्रवाई को लेकर वन अमले में ही विवाद खड़ा हो गया है । यह कार्रवाई मुखबीर के जरिए राज्य उडऩदस्ते की सूचना पर आरए रायपुर और सोनडोंगरी ने की। अब इन्ही आरए का अमला कार्रवाई पर उंगली उठा रहा है। वह इसे अपने क्षेत्र में हस्तक्षेप बता रहा है। जबकि इस कार्रवाई ने आरए और उनके मुखबिरों की सक्रियता की पोल खोल दी है कि इसकी सूचना राज्य उडऩदस्ते को दी। और उडऩदस्ते के प्रभारी संदीप सिंह ने कहा कि हमें मिली जानकारी को आरए रायपुर सोनडोंगरी को देकर तलाशी और कार्रवाई करायी। उडऩदस्ते ने केवल सहयोग किया। और उडऩदस्ता रायपुर ही नहीं प्रदेश में जहां की भी सूचना मिलती है, स्थानीय अमले की मदद कर कार्रवाई करता है। 

वन अमले ने यह भी बताया कि शिकारी ओडिशा, कटनी शहडोल और आसपास के जंगलों के तोते तस्करी से रायपुर लाकर बेचते रहे हैं। पूर्व में भी कई बार गोगांव, गुढिय़ारी खमतराई इलाकों के शिकारी इसमें संलिप्त रहे हैं। इसकी पूरी जानकारी होने के बावजूद डीएफओ रायपुर और उनका मातहत अमला कार्रवाई में ढिलाई बरते हुए था। यदा कदा रेल लाइन किनारे की घनी झुग्गी बस्तियाों में तोते बेचने वालों को पकड़ा गयी। इसी ढिलाई की वजह से तस्करों के हौसले बुलंद बने रहे और  इतनी बड़ी संख्या में तोते लेकर पहुंचे।


अन्य पोस्ट