रायपुर
5000 से अधिक बैनर-पोस्टर पर सम्पति विरुपण के तहत जब्त
21-Jan-2025 3:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 21 जनवरी। आज अपरान्ह 3 बजे निकाय निर्वाचन की आचार संहिता प्रभावशील होते ही नगर निवेश विभाग उडऩ दस्ता और सभी 10 जोनों की टीमों ने कुछ घंटों में लगभग 5000 से अधिक बैनरों, पोस्टरों को सडक़ों, विद्युत पोल ,सरकारी भवनों पर से न्कालकर जब्त किया। साथ ही विज्ञापन होर्डिंग्स को हटाने लोकार्पण शिलालेखों को ढंकने की कार्यवाही सभी जोनों एवं वार्डों में की जा रही है। सम्पति विरुपण की सतत कार्यवाही नगर निवेशक आभाष मिश्रा और उप अभियंता नगर निवेश विभाग नीतीश झा कर रहे हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे