रायपुर
विधायकों के साथ पीसीसी बैठक, 12 नहीं आए
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 जनवरी। आगामी निकाय चुनाव के परिपेक्ष्य में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में कांग्रेस के विधायकों की बैठक बुलाई है। इसमें नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत पूर्व मुख्य मंत्री भूपेश बघेल उपस्थित हैं।इनके साथ प्रभारी सचिव सम्पत , विजय जांगिड़, जरिता लेफ्तलांग भी है। वहीं 35 में से 20 से अधिक विधायक बैठक में हुए शामिल हैं। बैठक में चुनाव की रणनीति, प्रत्याशी चयन के मापदंड पर चर्चा हो रही।
बैठक के बाद पीसीसी चीफ बैज ने कहा कि सभी विधायकों से वन टू वन चर्चा की गई। इसमें प्रत्याशी चयन, और जीत के लिए एकजुटता से लडऩे जैसे बिंदुओं पर राय ली गई। सभी ने बताया कि वे अपने अपने क्षेत्रों में बैठकें कर रहे हैं। प्रत्याशी चयन के लिए पार्टी पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं, जो अपने अपने क्षेत्र में जाकर जिला शहर अध्यक्ष, पदाधिकारी, विधायक पूर्व विधायकों से चर्चा करेंगे। बैज ने कहा कि सभी से कहा गया है कि आपस में सहमति से सिंगल नाम तय कर भेजे। जहां असहमति होगी उन पर पीसीसी निर्णय लेगी।
बैज ने कहा कि प्रदेशवासियों में डबल इंजन की सरकारों से जबरदस्त नाराजगी है। किसान, ओबीसी और अन्य वर्गों की सरकार से नाखुश हैं। कांग्रेस इसे साधने का काम करेगी। भाजपा को इसका जवाब चुनाव में मिलने जा रहा है ।बैज ने कहा कि चुनाव आते ही भाजपा महिलाओं को लालच देने का काम करती है ।