रायपुर

केन्द्रीय सुरक्षा जवानों का प्रकृति परीक्षण
20-Jan-2025 7:28 PM
केन्द्रीय सुरक्षा जवानों का प्रकृति परीक्षण

रायपुर, 20 जनवरी। छत्तीसगढ़ में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के जवानों का प्रकृति परीक्षण 31 जनवरी तक किया जाएगा। इस अभियान के राज्य समन्वयक डॉ. संजय शुक्ला ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न शहरों एवं क्षेत्रों में इन संगठनों के अनेक कंपनियां तैनात हैं जहां आयुर्वेद शिक्षकों, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों तथा छात्र-छात्राओं द्वारा बतौर वालेंटियर्स सशस्त्र बल के अधिकारियों से लेकर जवानों का मोबाइल एप्लीकेशन के द्वारा आयुर्वेद सिद्धांत अनुसार प्रकृति परीक्षण कर रहे हैं।


अन्य पोस्ट